संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य के चौथी मंजिल से गिरने का CCTV फुटेज आया सामने

disciple of premanand maharaj dies in Vrindavan IANS
The Hindi Post

संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य के चौथी मंजिल से गिरने का CCTV फुटेज आया सामने

 

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मूल रूप से जबलपुर (मध्य प्रदेश) निवासी दीपक जिस आश्रम में रहते थे उसकी चौथी मंजिल से गिर गए थे. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या दीपक ने आत्महत्या की थी या फिर उनकी मौत का कारण कुछ और ही है.

अब एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दावा किया गया है कि दीपक चौथी मंजिल से कूद गए थे. इस कारण उनकी मौत हुई थी.

जिस समय दीपक लोधी अपार्टमेंट से नीचे गिरे थे उस समय सड़क पर लोगों की आवाजाही हो रही थी. कुछ लोग साइकिल से गुजर रहे थे. एक साइकिल सवार के ठीक सामने यह वाकया हुआ. इससे वह और उनके पीछे साइकिल से आ रहे एक और शख्स चौंक गए. वहीं सामने से एक फोर व्हीलर भी आ रही थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जबलपुर के फरहदुली निवासी दीपक लोधी करीब दो वर्ष पूर्व वृंदावन आए थे. यहां संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के बाद उन्होंने अपना नाम रसिक दुलारी शरण रख लिया था. वह आश्रम के समीप स्थित ‘गुरुकृपा कुंज’ अपार्टमेंट में साधु जीवन बिता रहे थे. फिलहाल यह घटना चारों तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!