Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
राज्य

यूपी : महिला सब इंस्पेक्टर का बाथरूम में मिला शव, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

The Hindi Post

यूपी : महिला सब इंस्पेक्टर का बाथरूम में मिला शव, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

 

ग्रेटर नोएडा |  गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जारचा थाना क्षेत्र में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव बाथरूम के अंदर मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। महिला सब इंस्पेक्टर की इस तरह अचानक मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला एसआई की मौत की वजह हार्टअटैक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम वर्ष 2023 बैच की एसआई थीं और वर्तमान में जारचा थाने में तैनात थीं। उनका शव बाथरूम के अंदर मिलने की सूचना सामने आने के बाद पुलिस विभाग के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही अधिकारियों ने मामले से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। महिला सब इंस्पेक्टर की अचानक हुई मौत को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। फिलहाल प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव मिलने की परिस्थितियों और अन्य जरूरी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है, ताकि मौत की असली वजह स्पष्ट हो सके।

2023 बैच की युवा महिला सब इंस्पेक्टर की असामयिक मौत से उनके सहकर्मियों और पुलिस विभाग के लोगों में दुख का माहौल है। पुलिस अधिकारियों की जांच और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रश्मि गौतम की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। पुलिस की ओर से मामले में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।

BY IANS

ग्रेटर नोएडा में महिला सब इंस्पेक्टर का बाथरूम में मिला शव, जारचा थाने में थी तैनाती


The Hindi Post
error: Content is protected !!