रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर: टायर फटने के बाद बेकाबू हुई बीजेपी विधायक की कार, हाईवे से उतर कर मिट्टी में दूर तक फिसलती गई, सामने आया खौफनाक VIDEO

bjp mla chandrabhal lodhi meets with an accident on ganga expressway (1) (1)
The Hindi Post

रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर: टायर फटने के बाद बेकाबू हुई बीजेपी विधायक की कार, हाईवे से उतर कर मिट्टी में दूर तक फिसलती गई, सामने आया खौफनाक VIDEO

 

गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को बुलंदशहर की डिबाई सीट से बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर कार भीषण हादसे का शिकार हो गई. इस दुर्घटना में विधायक समेत तीन लोग घायल हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चंद्रपाल सिंह को गंभीर चोटें आने के बाद इलाज के लिए दिल्ली के एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है.

यह हादसा उस समय हुआ जब विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी लखनऊ से गाजियाबाद लौट रहे थे. एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का अचानक टायर फट गया था जिस कारण वाहन पूरी तरह अनियंत्रित हो गया.

नियंत्रण खोने के बाद गाड़ी हाईवे से उतरकर सड़क किनारे कच्ची मिट्टी में काफी दूर तक घिसटती चली गई थी और बाद में एक खंभे से जा टकराई थी. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. हादसे में घायल अन्य दोनों लोगों को भी तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल AIIMS में डॉक्टरों की देखरेख में विधायक का इलाज चल रहा है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!