Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के शाहदरा में ढही दो मंजिला इमारत, दर्दनाक हादसे में एक मासूम समेत 2 की मौत, मलबे में कई लोगों की दबने होने की आशंका
राज्य

दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम

The Hindi Post

दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम

 

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार ने मंगलवार को “शीश महल” को लेकर बड़ा फैसला लिया है। “शीश महल” अब आम जनता के लिए खोला जाएगा। इसकी जानकारी खुद दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी।

उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि ‘शीशमहल’ अगले सप्ताह से आम जनता के लिए खोला जाएगा। पहले इसे स्टेट गेस्ट हाउस बनाने का फैसला लिया गया था। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि कभी बंगला और गाड़ी नहीं लेने का दावा करने वाले व्यक्ति ने कई बंगलों को तुड़वाकर शीश महल बनवाया।

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘कई सालों से दिल्ली की जनता शीश महल को देखना चाहती थी। मैं दिल्लीवासियों को ये खुशखबरी देना चाहता हूं कि पिछली कैबिनेट की बैठक में यह तय हुआ था कि शीश महल को स्टेट गेस्ट हाउस बनाया जाएगा। मगर अब दिल्ली की जनता और मीडिया की मांग को देखते हुए ये तय किया गया है कि शीश महल को जनता के लिए खोला जाएगा। इसके लिए टिकट की बुकिंग कैसे करनी है, उसके बारे में बाकी जानकारी आपको आगे दी जाएगी।”

उन्होंने आगे बताया कि सबसे पहला दौरा हम अपने मीडिया को करवाना चाहते हैं। सबसे पहले देश की मीडिया को दिखाएंगे कि कैसे एक व्यक्ति जिसने कहा था कि में गाड़ी और बंगला नहीं लूंगा। पहले उसने कई बंगलों और सर्वेट कार्टरों को तोड़ा, गैराज को तोड़ा, और फिर उसके बाद शीश महल बनवाया। शीश महल का केवल एक ही कमरा दिखाया जाता था, जहां पर बेमन से शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो लगी हुई थी।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि शीश महल के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी। उसके अंदर करोड़ों रुपये के पर्दे लगे हुए हैं और वियतनाम का मार्बल लगाया गया है। इसको लेकर मैंने पहले भी यह जानकारी दी है। लेकिन अब जनता वहां का पूरा टूर कर पाएगी। अब जनता भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा उदाहरण खुद देख पाएगी।

यमुना में सफेद झाग और आप नेता सौरभ भारद्वाज की कालिंदी कुंज से पानी पीने की चुनौती पर प्रवेश वर्मा ने कहा, “दिल्ली में छठ महापर्व का आयोजन बड़े स्तर पर हुआ और करीब 2,500 घाटों पर पूजा कार्यक्रम हुआ। वहां लाखों लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। सभी लोग काफी खुश थे। जब आम आदमी पार्टी ने देखा कि भाजपा ने पूर्वांचलवासियों का दिल जीत लिया है तो पीड़ा होगी ही और नींद नहीं आएगी।”

IANS

नई दिल्ली: जनता के लिए खोला जाएगा शीश महल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया ऐलान

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!