जब महिला एनसीसी कैडेट के सम्मान में अपनी सीट से दोबारा खड़े हो गए मुख्यमंत्री, देखिए यह खास पल
जब महिला एनसीसी कैडेट के सम्मान में अपनी सीट से दोबारा खड़े हो गए मुख्यमंत्री, देखिए यह खास पल
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह एक महिला एनसीसी कैडेट के सम्मान में खड़े होकर उन्हें सैल्यूट करते नजर आ रहे हैं.
यह वाकया एर्नाकुलम टाउन हॉल में आयोजित सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के दौरान हुआ. यहां सुपरस्टार ममूटी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
दरअसल, मंच पर मौजूद एक महिला कैडेट ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंट कर उन्हें सैल्यूट किया. उस समय पौधे को मेज पर रखने में व्यस्त होने के कारण मुख्यमंत्री सतीशन कैडेट का सैल्यूट नहीं देख पाए, जबकि कैडेट लगातार सैल्यूट की मुद्रा में खड़ी रहीं.
Beyond party lines and political ideologies, V. Sathisan’s simple gesture of saluting a lady constable, accompanied by that warm smile, speaks volumes about humility and respect. Sometimes, it’s these little gestures that win hearts. 🥰👏 https://t.co/uC0glQINoS
— Adv Sunil Sharma (@AdvSunilSharma_) November 16, 2026
पौधा रखने के बाद जैसे ही सतीशन अपनी सीट पर बैठने लगे, उनकी नजर कैडेट पर पड़ी. अपनी चूक का एहसास होते ही वह तुरंत रुके, दोबारा खड़े हुए और मुस्कुराते हुए कैडेट को सैल्यूट कर उनके सम्मान का जवाब दिया. सोशल मीडिया यूजर्स मुख्यमंत्री की इस सहजता और विनम्रता की जमकर सराहना कर रहे हैं.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
जब महिला एनसीसी कैडेट के सम्मान में अपनी सीट से दोबारा खड़े हो गए केरल के सीएम वीडी सतीशन, देखिए यह खास पल
