पूर्व आईपीएल चैयरमैन ललित मोदी को मिली इस देश की नागरिकता

Lalit Modi 2 (1)

File Photo | IANS

The Hindi Post

पूर्व आईपीएल चैयरमैन ललित मोदी को मिली इस देश की नागरिकता

 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संस्थापक ललित मोदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार चर्चा का केंद्र उनकी नागरिकता है. मोदी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली है. इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और बड़ी जिम्मेदारी करार देते हुए उन्होंने कहा कि वह इसे प्राप्त कर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ललित मोदी ने यह जानकारी साझा की. इस दौरान उन्होंने ब्रिटिश नागरिकता मिलने और यूनाइटेड किंगडम के साथ अपने दीर्घकालिक जुड़ाव का उल्लेख किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें यह नागरिकता 15 सितंबर को ही प्राप्त हो गई थी. इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए मोदी ने इसे एक अहम दायित्व बताया.

उन्होंने लिखा, “ब्रिटिश नागरिक बनना एक सम्मान और जिम्मेदारी है, जिसे मैं गर्व, कृतज्ञता और अपनेपन की सच्ची भावना के साथ स्वीकार करता हूं. इस दौरान मोदी ने अपने परिवार, दोस्तों और ऑक्सफोर्ड यूनियन को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें इस यादगार मौके पर यह खबर साझा करने का अवसर दिया.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!