20 दिन की बच्ची की मौत, परिजनों का आरोप DJ की तेज आवाज से गई जान

balia_dj_incident_AI_IMAGE_50kb

सांकेतिक तस्वीर (AI फोटो)

The Hindi Post

20 दिन की बच्ची की मौत, परिजनों का आरोप DJ की तेज आवाज से गई जान

 

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र स्थित मुड़ियारी गांव में मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे के कारण 20 दिन की नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि डीजे की अत्यधिक तेज ध्वनि से घबराकर मासूम की धड़कन रुक गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को रीमा देवी अपनी झोपड़ी में नवजात बेटी को लेकर सो रही थीं. इसी दौरान मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे कुछ युवकों ने उनकी झोपड़ी के बाहर डीजे रोक दिया और तेज आवाज में गाने बजाने लगे. आरोप है कि परिजनों के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद युवकों ने आवाज कम नहीं की. कुछ ही देर में बच्ची की हालत बिगड़ गई जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. रीमा देवी कुछ दिन पूर्व ही मायके आई थीं.

रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से लिखा गया है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत डीजे वाहन को सीज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!