Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह कामदिल्ली के शाहदरा में ढही दो मंजिला इमारत, दर्दनाक हादसे में एक मासूम समेत 2 की मौत, मलबे में कई लोगों की दबने होने की आशंका
राज्य

महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….

The Hindi Post

महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….

 

मोतिहारी | बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में जमीन विवाद के एक मामले में महिला से रिश्वत लेने और आपत्तिजनक बातचीत करने के आरोप में सुगौली थाने में तैनात एक दारोगा को निलंबित कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर दारोगा और महिला के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने यह कार्रवाई की. निलंबित पुलिस पदाधिकारी की पहचान शैलेश कुमार के रूप में हुई है. मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सौंपी गई है और 24 घंटे के भीतर जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित ऑडियो रिकॉर्डिंग के अवलोकन से सुगौली थाना के एक पुलिस पदाधिकारी द्वारा जमीन विवाद से संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में चार हजार रुपये लेने तथा आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने से संबंधित बातचीत सामने आई. मामले की गंभीरता को देखते हुए सुगौली के पर्यवेक्षी पदाधिकारी पुलिस निरीक्षक मुन्ना कुमार से जांच कराई गई.

जांच में पता चला कि सात अक्टूबर को एक महिला ने सुगौली थाने में आवेदन देकर जमीन विवाद के दौरान झोपड़ी में आग लगाने और तोड़फोड़ का आरोप लगाया था. इस मामले की जांच अवर निरीक्षक शैलेश कुमार कर रहे थे. इसी दौरान प्राथमिकी दर्ज नहीं करने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में चार हजार रुपये लेने से संबंधित बातचीत हुई थी.

वायरल ऑडियो में महिला (दारोगा से) शिकायत करती सुनाई देती है कि वह उसके पक्ष में काम नहीं कर रहे हैं. इस पर दारोगा कथित तौर पर कहता है, “तुम एक रात आओ, हम तुम्हारे तरफ से हो जाएंगे.” महिला बातचीत के दौरान पहले ही दो बार में चार हजार रुपये देने की बात भी कहती है. इसके अलावा, महिला से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप भी सामने आया है.

पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया शैलेश कुमार की संलिप्तता प्रतीत होती है. उनके इस आचरण से आम जनमानस में पुलिस के प्रति अविश्वास और असंतोष की भावना उत्पन्न हुई है. साथ ही, यह विभागीय अनुशासन और नियमों के प्रतिकूल है तथा इससे पुलिस की छवि और गरिमा धूमिल हुई है.

इन्हीं तथ्यों के आधार पर शैलेश कुमार को संदिग्ध आचरण के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. साथ ही, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. इस मामले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने भी जिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और आरोपी पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी.

BY IANS

बिहार महिला से रिश्वत मांगने और आपत्तिजनक बातचीत के आरोप में दारोगा निलंबित, जांच रिपोर्ट देने का निर्देश

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!