भीषण आग लगने से 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 36 घायल

Fire Depositphotos_23864057_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

भीषण आग लगने से 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 36 घायल, BIG NEWS

 

थाईलैंड के पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस फुकेट के पातोंग में तड़के भीषण आग लग गई. गहरी नींद में सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में 36 लोग घायल भी हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, आग तड़के करीब 3:20 बजे फांग मुआंग साई कोर रोड स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग में लगी. देखते ही देखते आग बढ़ गई और तेजी से आसपास की दूसरी इमारतों को भी अपनी चपेट में ले लिया,

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. दमकलकर्मियों ने करीब 40 से 50 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया.

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!