धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद इनको बनाया गया देश का नया शिक्षा मंत्री

Breaking news (1)
The Hindi Post

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद इनको बनाया गया देश का नया शिक्षा मंत्री

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

बता दे कि आज दोपहर में धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार भी कर लिया. अब उनकी जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी (फाइल फोटो: लोकसभा/आईएएनएस)

राष्ट्रपति भवन द्वारा शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के माध्यम से इस नियुक्ति की पुष्टि हुई. संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार किया गया है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!