बीजेपी सांसद कंगना रनौत के ‘Generation Gutter’ वाले बयान पर सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने दी प्रतिक्रिया, क्या बोले ?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास की फाइल फोटो / (क्रेडिट : आईएएनएस)
बीजेपी सांसद कंगना रनौत के ‘Generation Gutter’ वाले बयान पर सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने दी प्रतिक्रिया, क्या बोले ?
लगातार स्टूडेंट प्रोटेस्ट की आलोचना कर रहीं एक्ट्रेस और सासंद कंगना रनोट कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास के बयान पर भड़क गईं। दरअसल, कंगना के प्रोटेस्ट विरोधी बयानों पर सौरव ने कहा कि उन्हें उनकी पार्टी तक सीरियसली नहीं लेती है, तो बाकी लोगों को भी नहीं लेना चाहिए। सौरव के बयान पर कंगना भड़क गईं और जवाब में उन्हें बेरोजगार और बेकार कहा।
कंगना रनौत के विरोधी बयानों पर बात करते हुए सौरव ने आईएएनएस से कहा, “देखिए, कंगना रनौत जी को उनकी पार्टी वाले ही उन्हें नहीं पूछते, ज्यादा सीरियसली नहीं लेते, तो हम क्यों लें। मुझे नहीं लगता कि जेन जी में या जेन अल्फा में या कोई यंगर जनरेशन में उन्हें कोई सीरियसली नहीं लेता।’
दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के बयानों पर कहा, “जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, उनकी अपनी पार्टी के लोग भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेते…वह बहती गंगा में हाथ धो रही हैं…” pic.twitter.com/1Vlm5dMSDS
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 29, 2026
आगे सौरव ने कहा, ‘वो पॉलिटिशियन हैं, नेता भी बन गई हैं। उनके तो कुछ वीडियो भी हैं, जब वो मंडी गई थीं। उन्होंने कहा था कि मैंने तो सोचा था कि थोड़ा बहुत काम करना पड़ेगा, यहां तो सांसद बनकर इतना काम करना पड़ता है। ये उनकी सीरियसनेस दिखाता है। वो हमें अनसीरियस बोल रही हैं, उन्होंने खुद को ही एक्सपोज कर दिया था। इस पर मैं ज्यादा कुछ बोलूंगा नहीं। शब्दावली सही नहीं है। शब्दावली संभाल लेना चाहिए नेताओं को। पद की गरिमा बनाकर रखना चाहिए। आपसे कहीं गुना ज्यादा जेन जी ने देश के लिए किया और कर रहे हैं। देश के लोकतंत्र पर भरोसा जगाने का काम जेन जी ने किया है, आपने नहीं।’
