SHO पर यौन शोषण, ब्लैकमेल और महिला का जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप, मचा हड़कंप

police officer accused of raping complainant (1)
The Hindi Post

जबरन गर्भपात, ब्लैकमेलिंग और….. ! महिला ने पुलिस अधिकारी पर लगाए सनसनीखेज आरोप, हुआ सस्पेंड, शिकायत में….

 

हैदराबाद |  हैदराबाद के जुबली हिल्स के थाना प्रभारी को एक महिला के साथ कथित यौन शोषण, ब्लैकमेल और धमकी देने के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है.

हैदराबाद के पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने जुबली हिल्स थाने के थाना प्रभारी यू. श्रीनिवासुलु रेड्डी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है. इसकी आधिकारिक घोषणा मंगलवार देर रात की गई.

संगारेड्डी जिले की 31 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है. शुरुआती जांच में आरोप गंभीर पाए जाने पर पुलिस आयुक्त ने विभागीय जांच पूरी होने तक उन्हें निलंबित करने का आदेश दिया है.

महिला ने पुलिस महानिदेशक सी.वी. आनंद से शिकायत की थी कि यू. श्रीनिवासुलु ने उसका यौन शोषण किया, जबरन गर्भपात कराया और उसे धमकाया. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी ने उसके साथ मारपीट की.

महिला का आरोप है कि थाना प्रभारी उसके निजी वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था और उससे दो करोड़ रुपये की मांग कर रहा था. महिला ने दावा किया कि उसने अलग-अलग मौकों पर उसे कई हजार रुपये भी दिए थे.

महिला का आरोप है कि यह मामला 2021 का है जब वह पारिवारिक विवाद के सिलसिले में अमीनपुर थाने गई थीं. उस समय यू. श्रीनिवासुलु वहां इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे. महिला का आरोप है कि यू. श्रीनिवासुलु ने उनसे संपर्क स्थापित किया और फिर वह यौन संबंध बनाने का दबाव डालने लगा.

महिला का आरोप है कि यू. श्रीनिवासुलु ने उसे केपीएचबी स्थित अपने घर पर बुलाया था. जब उसने वहां आने से मना कर दिया तो उसने धमकी दी. उसने कहा कि वो मेरे घर आ जाएगा.

महिला का दावा है कि इसके बाद पुलिस अधिकारी ने उसका यौन शोषण किया. उसने यह भी आरोप लगाया कि गर्भवती होने पर वह उसे अस्पताल ले गया जहां उसका गर्भपात कराया गया.

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि यू. श्रीनिवासुलु ने जुबली हिल्स थाने में थाना प्रभारी के पद पर तैनाती पाने के लिए 25 लाख रुपये की रिश्वत दी थी.

रेड्डी ने सभी आरोपों से इनकार किया है. खबरों के मुताबिक, उसने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि महिला ने उसे धमकाया और उससे पैसे वसूले.

इस मामले की जांच जारी है. पुलिस दोनों के बयान दर्ज कर सकती है.

 

आईएएनएस

महिला के यौन शोषण के आरोप में हैदराबाद पुलिस का अधिकारी सस्पेंड

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!