Wednesday, 18 November 2026
विदेश

रूस में बड़ा विमान हादसा, An-12 प्लेन क्रैश में चालक दल समेत 19 लोगों की मौत

The Hindi Post

रूस में बड़ा विमान हादसा, An-12 प्लेन क्रैश में चालक दल समेत 19 लोगों की मौत

 

रूस के पश्चिमी साइबेरिया स्थित केमेरोवो क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया. मॉस्को से करीब 3,000 किलोमीटर पूर्व में स्थित यागुनोवो गांव के पास रूसी सेना का एक An-12 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रूसी रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस हादसे में चालक दल समेत विमान में सवार सभी 19 लोगों की मौत हो गई है. विमान एक सुनसान इलाके में गिरा, जिसके कारण जमीन पर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

रक्षा मंत्रालय ने शुरुआती जांच के आधार पर उपकरणों में तकनीकी खराबी को हादसे की संभावित वजह बताया है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए वायुसेना के विशेषज्ञ विस्तृत जांच कर रहे हैं. गौरतलब है कि चार टर्बोप्रॉप इंजन वाला An-12 सोवियत संघ के दौर (1950 के दशक के अंत) का सैन्य परिवहन विमान है, जिसका उपयोग सैनिकों और सैन्य उपकरणों को ले जाने के लिए किया जाता है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!