Thursday, 19 November 2026
राज्य

500 रुपये के टिकट ने बदली किस्मत, ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह ने जीता 12 करोड़ का दिवाली बंपर इनाम

The Hindi Post

500 रुपये के टिकट ने बदली किस्मत, ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह ने जीता 12 करोड़ का दिवाली बंपर इनाम

 

मोहाली (पंजाब) के रहने वाले टिपर ट्रक ड्राइवर बलजिंदर सिंह की किस्मत चमक गई है. उन्होंने पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2026 लॉटरी में 12 करोड़ रुपये का पहला इनाम जीता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बलजिंदर 2010 से हर त्योहार पर परिवार को बिना बताए लॉटरी का टिकट खरीद रहे थे. इस बार जीरकपुर (मोहाली) की एक दुकान से खरीदा गया उनका 500 रुपये का टिकट लकी साबित हुआ. 16 नवंबर को निकले ड्रॉ की जानकारी उन्हें सोमवार रात मिली जिसके बाद मंगलवार को उन्होंने लॉटरी विभाग पहुंचकर इनाम लेने के लिए औपचारिकताएं पूरी कीं.

बलजिंदर इस रकम का बड़ा हिस्सा अपने दोनों बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करना चाहते हैं.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!