Thursday, 19 November 2026
राज्य

वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई, कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर लतीफ भट

The Hindi Post

वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई, कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर लतीफ भट

 

कुलगाम | जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कुलगाम में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की ओर से आतंकी को आत्मसमर्पण का मौका दिया गया था लेकिन उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया था. इसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकी के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी.

सुरक्षा बलों की सफलता पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जीपी सिंह की ओर से बधाई दी गई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “बधाई हो दोस्तों. कुछ डिशेज ठंडी सर्व करने में सबसे अच्छी लगती हैं, ठंड के मौसम में भी.”

सूत्रों के मुताबिक, कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा कमांडर लतीफ को घेरा लिया था. एक वीडियो में सैन्य अधिकारी लगातार आतंकी लतीफ से हथियार डालने और आत्मसमर्पण करने की अपील करते दिखे.

सेना के एक अधिकारी को आतंकी लतीफ से यह कहते हुए सुना गया, “हम तुम्हारे साथ हैं.” हालांकि, उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया था और कथित तौर पर कहा था, “मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है. मैं बहुत खुश हूं.” यह मुठभेड़ एक बड़े तलाशी अभियान के दौरान हुई. कुलगाम जिले के कई इलाकों में यह अभियान लगातार चल रहा है.

इस अभियान के तहत सुरक्षा बल कई गांवों में घर-घर जाकर सघन तलाशी ले रहे हैं. इस संयुक्त अभियान में सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस शामिल हैं. अभियान के पहले दिन सोमवार को एक संदिग्ध आतंकी मारा गया था. सुरक्षा बलों ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर इस बारे में विस्तृत जानकारी दी थी कि कैसे उमर ने अखरान हमले को अंजाम देने में लतीफ भट की मदद की थी और कैसे लतीफ फिर से सक्रिय हो गया था.

बता दें कि लश्कर-ए-तैयबा अपने प्रॉक्सी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के नाम से हमले करता है. लतीफ को पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से निर्देश मिलते थे. बताया जाता है कि लतीफ भट की मदद से आईएसआई कश्मीर में अपना स्थानीय नेटवर्क और मजबूत करना चाहती थी.

 

IANS/Hindi Post Dot In

 

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षा बलों ने आतंकी लतीफ को किया ढेर, सीआरपीएफ के डीजी ने दी बधाई

 


The Hindi Post

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!