Wednesday, 18 November 2026
राज्य

सिवनी के होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी, मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

The Hindi Post

सिवनी के होटल में कपल को गांजा रखकर फंसाने की धमकी, मुख्यमंत्री ने लिया एक्शन, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

 

भोपाल/सिवनी | मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बुधवार को एक एडिशनल एसपी (एएसपी) और एक एसडीओपी समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. यह कार्रवाई बाबरिया रोड स्थित एक होटल के हिडन कमेरे में रिकॉर्ड हुए वीडियो के सामने आने के बाद हुई है. दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश पर निलंबन की कार्रवाई की गई है.

13 नवंबर के बताए जा रहे इस वीडियो में एएसपी दीपक मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मी होटल में ठहरे एक बालिग प्रेमी जोड़े से पूछताछ करते दिख रहे हैं. आरोप है कि युवती द्वारा अपने परिजनों से संपर्क करने से मना करने पर अधिकारी ने कथित तौर पर होटल स्टाफ को गांजा मंगाकर युवक के बैग में रखने का निर्देश दिया था ताकि उसे झूठे मामले में फंसाया जा सके.

जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है उनमें एएसपी मिश्रा, एडीओपी चंचलेश मरकाम और कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी शामिल हैं. इन आरोपों में ट्रैफिक इंस्पेक्टर विजय तिवारी का नाम भी सामने आया है.

मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पुलिस बल में दुर्व्यवहार और अनुशासनहीनता के प्रति सरकार की ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति है और निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

इस बीच, होटल मालिक संजय सनोडिया ने पुलिसकर्मियों पर जबरन वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि पुलिस अधिकारी होटल संचालन के बदले हर महीने 50,000 रुपये की मांग कर रहे थे और अक्टूबर में उन्होंने तीनों अधिकारियों को कुल 50,000 रुपये दिए भी थे.

सनोडिया के अनुसार, पूरी रकम न देने पर पुलिस ने अक्टूबर में होटल में तलाशी लेकर स्टाफ व मेहमानों को धमकाया था और होटल संचालक (किराएदार) यश मेश्राम के साथ मारपीट भी की थी. मालिक ने आरोप लगाया कि 13 नवंबर को पुलिस टीम एक डीवीआर जब्त कर ले गई थी लेकिन गुप्त कैमरों (हिडन कमेरे) से जुड़ा दूसरा डीवीआर वहीं छूट जाने के कारण यह फुटेज सुरक्षित बच गई.

By IANS

 

मध्य प्रदेश: सिवनी में होटल के मेहमान को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देने का वीडियो वायरल, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

 


The Hindi Post

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!