“नशीली गोलियां खिलाकर बनाते अप्राकृतिक संबंध…”, पत्नी का पति पर गंभीर आरोप, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

shadowed woman image

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

“नशीली गोलियां खिलाकर बनाते अप्राकृतिक संबंध…”, पत्नी का पति पर गंभीर आरोप, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

 

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता का आरोप है कि उसका पति नशीली गोलियां खिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था. विरोध करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती थी.

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी दिसंबर 2025 में हुई थी. उसका कहना है कि उसके मायके वालों ने हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया लेकिन ससुराल वाले कम दहेज का ताना देने लगे. वे अतिरिक्त दहेज में कार और मेडिकल स्टोर खोलने के लिए नकदी की मांग कर रहे थे. आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

महिला ने कहा कि विवाद सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला. आखिरकार पति ने उसे तीन तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया.

पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने महिला थाना पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए. मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से रिपोर्ट किया गया है कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!