पाकिस्तान ने पड़ोसी अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, क्या कारण ?
प्रतीकात्मक फोटो
पाकिस्तान ने पड़ोसी अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, क्या कारण ?
नई दिल्ली | पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान में हवाई हमले किए है. पाकिस्तान की वायुसेना ने सोमवार तड़के अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर प्रांत कुनार और पक्तिका पर बम बरसाए. इन हमलों में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई अन्य घायल हुए है.
यह घटना उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक पुलिस चौकी पर हमले के दो दिन बाद हुई है. बांग्लादेश की एक प्रमुख निजी समाचार एजेंसी यूएनबी ने अफगान मीडिया संस्थान टोलो न्यूज के हवाले से यह जानकारी दी.
अफगान मीडिया संस्थान टोलो न्यूज ने अफगानिस्तान के सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान की वायुसेना ने सोमवार तड़के अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार और पक्तिका प्रांतों में हवाई हमले किए. ये दोनों प्रांत पाकिस्तान की सीमा से लगे हुए हैं. इन हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई.
यूएनबी की रिपोर्ट के अनुसार, कुनार प्रांत के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख नजीबुल्लाह हनीफ ने बताया कि कुनार के नूरगल जिले में स्थानीय समय के मुताबिक तड़के तीन बजे हवाई हमला हुआ. उन्होंने कहा कि इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए. हमले में एक इमारत भी नष्ट हो गई.
यूएनबी के अनुसार, पक्तिका प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने टोलो न्यूज को बताया कि पक्तिका के बरमल जिले में तड़के करीब चार बजे दो हवाई हमले हुए. फिलहाल इन दो हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है.
By IANS
अफगानिस्तान: कुनार और पक्तिका में पाकिस्तानी वायुसेना ने किए हवाई हमले, तीन लोगों की मौत
