नींद में डंपर चला रहे ड्राइवर ने मचाया तांडव ! CCTV कैमरे लगा रहे कर्मचारियों को घसीटते हुए ले गया, दो पहियों के बीच…., 4 की मौत

DELHI ACCIDENT

हादसे के बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

नींद में डंपर चला रहे ड्राइवर ने मचाया तांडव ! CCTV कैमरे लगा रहे कर्मचारियों को घसीटते हुए ले गया, दो पहियों के बीच…., 4 की मौत

 

नई दिल्ली | दक्षिण दिल्ली के सरिता विहार में रविवार को सड़क किनारे खड़ी एक क्रेन और ऑटो-रिक्शा से डंपर ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत और तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।

यह घटना सुबह करीब 3:20 बजे हुई। हादसे के समय ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ के तहत खड़ी गाड़ियों के पास सीसीटीवी लगाने का काम चल रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, डंपर ट्रक उत्तर प्रदेश के नोएडा से आ रहा था, तभी वह सड़क किनारे खड़ी क्रेन और ऑटो-रिक्शा से टकरा गया।

मरने वालों की पहचान 23 साल के उमेश, 35 साल के प्रवीण और 34 साल के सूरज के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सूरज ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ से जुड़ी कंपनी में एचआर मैनेजर थे। घायल हुए तीन लोगों (आकाश, अनूप और खेम ​​सिंह) का इलाज चल रहा है। जबकि सुधीर नाम का एक व्यक्ति इस घटना में बाल-बाल बच गया।

मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक उमेश के पिता रामदास ने आईएएनएस से कहा, “दो लोग ऊपर और दो लोग नीचे थे, ये लोग कैमरे का काम कर रहे थे। इन लोगों ने डंपर के ड्राइवर को इशारा करके रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने रोकी नहीं। सभी लोग डंपर की जद में आ गए और घसीटते हुए चले गए। उमेश डंपर के दोनों पहियों के बीच में आ गया था। ड्राइवर नींद में डंपर चला रहा था।”

मृतक उमेश के भाई रतन सिंह ने आईएएनएस से कहा, “उमेश कैमरे लगाने का काम करते थे। वे ट्रैफिक पुलिस के लिए कैमरा लगा रहे थे। कुछ लोग नीचे खड़े थे तो वहीं कुछ लोग ऊपर थे। तेज गति से आ रहे ट्रक ने बगल में खड़ी ऑटो समेत चार पांच लोगों को टक्कर मार दी। एक-दो लोग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था और बाकी दो-तीन लोग हॉस्पिटल में खत्म हो गए।

उन्होंने बताया, “उमेश के दो बच्चे हैं। संगम विहार में किराए के मकान में रहते थे। ट्रक ड्राइवर को सजा मिलनी चाहिए।” हादसे के बाद डंपर का ड्राइवर मौके से भाग गया और उसे खोजने की कोशिश की जा रही है। घटना की आगे की जांच चल रही है।

BY IANS

नई दिल्ली: सरिता विहार में डंपर के कुचलने से चार की मौत, चालक फरार


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!