Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
राज्य

चुनावी हलफनामे में एक्टिवा, सड़क पर 13 करोड़ की रोल्स रॉयस से यात्रा ! युवा भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर हुई ट्रोल, कंगना रनौत ने दिया जवाब, क्या बोलीं ?

The Hindi Post

चुनावी हलफनामे में स्कूटी और अब 13 करोड़ की रोल्स रॉयस! मैथिली ठाकुर की लग्जरी कार पर विवाद कंगना रनौत ने दी प्रतिक्रिया, क्या बोलीं ?

 

नई दिल्ली | लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर को हाल ही में लग्जरी गाड़ी रोल्स रॉयस में घूमते देखे जाने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. ट्रोल करने वालों को भाजपा सांसद कंगना रनौत ने जवाब देते हुए कहा कि हम क्यों अच्छी जिंदगी जी नहीं सकते.

सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है कि बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने चुनावी हलफनामे में एक होंडा एक्टिवा और 3 करोड़ की नेट वर्थ बताई थी. हाल ही में वह 13 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस कार में दिखी थीं. इसकी ओनरशिप की पुष्टि नहीं हुई है.

इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा, “कुछ लोगों को तब बुरा लगता है जब वे राजनेताओं को अच्छी जिंदगी जीते हुए देखते हैं. अभी हमारे एक युवा विधायक को लग्जरी कार इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. हम भले ही समाज सेवा करते हों लेकिन हमारा अपना करियर, जिंदगी और लोकप्रियता भी है.”

कंगना ने कहा, “हम निस्वार्थ भाव से जनहित में काम करते हैं लेकिन कुछ लोगों को हमारी अच्छी जिंदगी देखकर तकलीफ होती है. क्यों नहीं? हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते? हमें जनता के पैसे में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन हमसे यह उम्मीद करना कि हम हमेशा गरीब और बेजान जिंदगी जिएं, बिल्कुल बेतुका है.”

बता दें कि मैथिली ठाकुर भारत की लोकप्रिय शास्त्रीय और पारंपरिक संगीत गायिका हैं. वह भाजपा की सदस्य और दरभंगा जिले के अलीनगर सीट से विधायक हैं. वह बिहार विधानसभा की सबसे युवा विधायकों में से एक हैं. 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर 84915 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर आरजेडी के बिनोद मिश्रा रहे थे. मैथिली ठाकुर ने हिंदी, बंगाली, मैथिली, उर्दू, मराठी, भोजपुरी, पंजाबी, तमिल , अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में प्रमुख रूप से मौलिक गीत, कवर गीत और पारंपरिक लोक संगीत गाए हैं.

 

By IANS

करोड़ों की गाड़ी में बैठने पर मैथिली ठाकुर हुईं ट्रोल तो कंगना ने दिया करारा जवाब, कहा-हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!