Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
राज्य

दिल दहला देने वाली वारदात: मां और तीन मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पति पर शक, सामने आई वजह…

The Hindi Post

दिल दहला देने वाली वारदात: मां और तीन मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, पति पर शक, सामने आई वजह…

 

दमोह | मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक महिला और तीन बच्चों की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई है. हत्या का शक महिला के पति और बच्चों के पिता पर है.

मिली जानकारी के अनुसार, हटा विधानसभा क्षेत्र के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव से शनिवार की सुबह दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई. यहां खेमा पटेल नाम की महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. घटना के बाद से खेमा पटेल का पति द्वारका पटेल फरार है और इसीलिए आशंका जताई जा रही है कि महिला और तीन बच्चों की हत्या द्वारका ने ही की है.

जानकारी के अनुसार, महिला के अलावा जिन तीन बच्चों की हत्या की गई है, उनकी उम्र एक से सात साल है और इनमें से दो लड़के और एक लड़की है. आशंका इस बात की जताई जा रही है कि इस हत्याकांड को उस वक्त अंजाम दिया गया जब चारों सो रहे थे. सभी के शव खून से लथपथ मिले हैं.

कबीरपुर में चार लोगों की हत्याकांड की वारदात सामने आने के बाद गांव वालों ने सूचना पुलिस को दी. पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और जांच में जुट गया है. पुलिस मृतकों के परिजनों से पूछताछ करने के साथ महिला के पति द्वारका पटेल की तलाश कर रही है.

सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. गांव के लोग और परिजन यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं की हत्या की वजह आखिर क्या है. आशंका इस बात की जताई जा रही है कि द्वारका ने इस हत्याकांड को चरित्र शक के चलते अंजाम दिया. घटना के बाद से गांव के लोगों ने द्वारका को देखा भी नहीं है और पुलिस द्वारका की आसपास के जंगल में तलाश कर रही है.

By IANS

मध्य प्रदेश : दमोह में महिला और तीन बच्चों की हत्या, पति पर शक

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!