जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अचानक चिल्लाने लगा युवक, सुरक्षाकर्मियों से बोला – “मारो मुझे मारो सर…”, पहले चलने लगी लाठियां फिर सब ठिठक गए , देखें VIDEO
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (सोशल मीडिया)
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित ‘संसद मार्च’ से पहले सोमवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी हंगामा देखने को मिला. यहां एक प्रदर्शनकारी और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. पुलिस ने रैली के लिए एकत्र हुए सीजेपी (CJP) समर्थकों को रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया. इस लाठीचार्ज के बाद प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
नौजवान लाठियों से डरते होते तो कोई परिवर्तन नहीं होता।
इस नौजवान को देखिए, वह चुनौती दे रहा है मारो मुझे मारो।
मोदी सरकार क्रूरता की हर हदें पार कर रही है और यही उसके लिए जानलेवा साबित होगी।
छात्रों का डर निकल रहा है और डर के आगे जीत होती है। pic.twitter.com/LbhtGmPzof— Vidhu Shekhar Yadav (@vidhushekharya1) July 20, 2026
इसी बीच पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित एक व्यक्ति सुरक्षाकर्मियों से चीख-चीख कर कहने लगा “मारो सर मारो “. इसके बाद कुछ पुलिसकर्मियों ने उस प्रदर्शनकारी पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं. पुलिस ने उस पर कई डंडे बरसाए.
स्थिति बिगड़ती देख अन्य सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया. उन्होंने तुरंत उस व्यक्ति को वहां से हटाया और अपने साथ ले गए. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
