Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
राज्य

तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, घरों की छतें उड़ गई, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

The Hindi Post

तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, घरों की छतें उड़ गई, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

 

कोडागु । कर्नाटक के कोडागु जिले के कई हिस्सों में तेज हवाओं और गरज के साथ हुई बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. कुशलनगर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए है, जबकि कुछ मकानों की छतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.

कुशलनगर के पास गोंडी बसवना हल्ली में तेज हवा और बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्र में एक मकान पर पड़ी छत की चादरें उड़ गईं. घटना के समय घर के अंदर मौजूद एक महिला घायल हो गई. घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसी इलाके में एक अन्य ग्रामीण के मकान की छत भी तेज हवाओं और बारिश की चपेट में आ गई. छत की चादरों को नुकसान पहुंचने से परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

तूफानी हवाओं के चलते जिले में कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की खबर है. कुशलनगर के निकट कुडिगे औद्योगिक क्षेत्र में भी बारिश और तेज हवाओं से नुकसान हुआ है. सड़कों पर पेड़ गिरने से कुछ स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ है. स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाकर रास्ता साफ किया.

कुडुमंगलुर में एक पेड़ सड़क पर मौजूद पिकअप वाहन के ऊपर गिर गया. राहत की बात यह रही कि वाहन का चालक सुरक्षित बच गया. कोडागु के कुशलनगर, सुंटिकोप्पा, सिद्धापुरा और नापोक्लु समेत विभिन्न इलाकों में बारिश दर्ज की गई. लंबे समय से तेज गर्मी से परेशान किसानों के लिए बारिश राहत लेकर आई है. बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर एक बार फिर खुशी दिखाई दी.

मौसम की स्थिति को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोडागु जिले के लिए अगले दो दिनों के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है. तेज हवाओं और बारिश से हुए नुकसान के बीच स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

By IANS

कर्नाटक : कोडागु में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश, घरों की छतें उड़ीं, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!