6 लड़के-लड़कियों की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस ने क्या बताया ?

dead ians (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

6 लड़के-लड़कियों की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस ने क्या बताया ?, BIG NEWS

 

भागलपुर | बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई. हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ. मृतकों में चार लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं.

घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे सड़क के किनारे बने एक गड्ढे में जमा बाढ़ के पानी में स्नान करने के लिए गए थे. बच्चों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं था. स्नान करने के दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. आसपास मौजूद लोगों को जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने बच्चों को बचाने का प्रयास शुरू किया. बाद में पुलिस को भी सूचना दी गई.

फोटो: आईएएनएस

हादसे की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू की. पुलिस ने सभी छह बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं. शवों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए भेजा गया है. पुलिस के अनुसार, मृतकों में पांच बच्चे सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 के रहने वाले थे, जबकि एक बच्चा सबौर थाना क्षेत्र का रहने वाला था.

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सुल्तानगंज के थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि सड़क किनारे बने गड्ढे में बाढ़ का पानी जमा था. बच्चे उसमें स्नान करने गए थे और गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण हादसे का शिकार हो गए.

पुलिस ने सभी शव बरामद कर लिए हैं और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. बताया गया कि करमा पर्व को लेकर सभी बच्चे पानी मे गए थे. भागलपुर समेत बिहार के कई इलाकों में इन दिनों बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में जलजमाव वाले गड्ढों, तालाबों और अन्य जलस्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. प्रशासन की ओर से भी लोगों से बाढ़ के पानी में नहीं जाने और बच्चों को ऐसे स्थानों से दूर रखने की अपील की जाती रही है.

By IANS

बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!