‘बच्चा हैं, जाने दीजिए…’ हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही लड़की, नहीं पसीजा दरिंदो का दिल, छेड़खानी का शर्मनाक VIDEO वायरल

JAMUI

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

‘बच्चा हैं, जाने दीजिए…’ हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही लड़की, नहीं पसीजा दरिंदो का दिल, छेड़खानी का शर्मनाक VIDEO वायरल

 

जमुई | बिहार के जमुई जिले में बाइक सवार लड़के-लड़की को रास्ते में रोककर कथित तौर पर लड़की के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है. घटना जमुई टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव की बताई जा रही है. घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इसकी सत्यता की पुष्टि आईएएनएस नहीं करता. पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार लड़के और लड़की को कुछ लोग रास्ते में रोक कर घेर लेते हैं. वीडियो में लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का दृश्य भी दिखाई देता है. लड़की वहां मौजूद लोगों से हाथ जोड़कर उन्हें जाने देने की अपील करती नजर आ रही है. वह कहती सुनाई देती है, “बच्चा हैं, जाने दीजिए. अब कभी नहीं आएंगे.” इस दौरान मौके पर कई अन्य लोग भी मौजूद हैं.

जमुई के पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने बताया कि पुलिस को घटना से संबंधित वीडियो मिले थे. वीडियो के आधार पर पीड़िता की पहचान की गई और उसका बयान दर्ज किया गया. पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान से पता चला कि घटना 19 सितंबर की शाम सात बजे की है. एसपी ने बताया कि वीडियो के फ्रेम में छह-सात लोग दिखाई दे रहे हैं. इनमें से कुछ लोगों की पहचान पुलिस ने कर ली है. पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ और जांच के दौरान यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे.

इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने घटना को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है. राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि इस तरह की घटना का सामने आना चिंता की बात है.

उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सम्राट सरकार में बिहार के हालात क्या हो गए हैं, यह घटना उसका उदाहरण है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लड़के-लड़की के लिए सामान्य रूप से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है और सरेआम छेड़खानी की घटनाएं सामने आ रही हैं. पुलिस ने कहा है कि वायरल वीडियो और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और पहचान किए गए लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

 

By IANS

बिहार : जमुई में बाइक सवार लड़के-लड़की को रोककर लड़की से अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!