“ज्ञानेश कुमार को तो कम से कम पद्म भूषण देना चाहिए…”, बोले भाजपा के वरिष्ठ नेता

gyanesh kumar padma award (1)
The Hindi Post

“ज्ञानेश कुमार को तो कम से कम पद्म भूषण देना चाहिए…”, बोले भाजपा के वरिष्ठ नेता

 

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी सियासी घमासान के बीच पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य उनके समर्थन में खुलकर सामने आ गए है.

भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य (बंगाल) में भयमुक्त माहौल में शांतिपूर्ण चुनाव कराने और मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए ज्ञानेश कुमार को कम से कम पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना चाहिए.

समिक भट्टाचार्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी को सीरियसली नहीं लेती है और आप क्या राहुल गांधी की बातें करते हैं. ज्ञानेश कुमार को तो कम से कम पद्म भूषण देना चाहिए. सारे पश्चिम बंगाल की जनता खुश है कि इतने दिनों बाद डर और दबाव के माहौल से बाहर निकलकर, बिना किसी हत्या की घटना के लोगों को वोट डालने का मौका मिला.”

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य (फोटो: आईएएनएस)

उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि एक सीमावर्ती राज्य में वोटर लिस्ट से बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम बाहर करने का ऐतिहासिक काम ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ही संभव हुआ है.

बता दे कि यह बयान ऐसे समय आया है जब विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष लगातार चुनाव आयोग पर हमलावर है.

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयोग के दो अन्य आयुक्तों—सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी—ने पिछले 10 महीनों में एसआईआर से जुड़े फैसलों पर कम से कम 14 बार लिखित असहमति जताई थी.

इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!