धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोले अभिजीत दीपके – “…झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए…”

abhijeet dipke 2

थप्पड़कांड के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी

The Hindi Post

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बोले अभिजीत दीपके – “…झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए…”

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर छात्रों के बीच उत्साह और जश्न का माहौल बन गया. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक और आंदोलन के मुख्य चेहरे अभिजीत दीपके ने मंच से जैसे ही इस्तीफे का ऐलान किया छात्र खुशी से झूम उठे.

दीपके ने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. हमने कर दिखाया. यह क्या कहते थे…. क्या कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते. हम कहना चाहते हैं कि झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए.”

अभिजीत ने आगे कहा कि यह इस्तीफा सबूत है कि अगर जनता डरे नहीं और सरकार के सामने झुके नहीं तो हम किसी का भी इस्तीफा ले सकते हैं. हमें डरने की जरूरत नहीं है. यह लोकतंत्र है. उन्होंने इस्तीफा दे दिया है लेकिन अब हमारी दो मांगे अभी भी बाकी हैं. नीट पेपर लीक के बाद जिन बच्चों ने आत्महत्या की थी उनके परिवारों के एक-एक करोड़ रुपए का कंपनसेशन दिया जाना चाहिए और दूसरी मांग है कि 20 जुलाई को जिन पुलिसवालों ने गुंड़ों की तरह व्यवहार किया था उनके खिलाफ ऐक्शन लिया जाना चाहिए ताकि उन्हें एहसास हो की कॉकरोचों से पंगा नहीं लेना चाहिए.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!