नहर पर बना लोहे का पुल अचानक भरभराकर गिरा, दो ट्रक नीचे लटके, लगी आग, मचा हड़कंप, VIDEO
पंजाब के पटियाला-संगरूर मार्ग पर गुरुवार सुबह भाखड़ा नहर पर बना एक लोहे का पुल अचानक ढह गया. हादसे के वक्त पुल से गुजर रहे दो ट्रक नीचे धंसकर लटक गए और उनमें आग लग गई. सूचना मिलते ही प्रशासन, राहत-बचाव दल और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने व बचाव कार्य शुरू किया.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ट्रक चालकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है.
Patiala, Punjab: A bridge over the Bhakra Canal near Pasiana village on the Patiala-Sangrur bypass collapsed, leaving two trucks trapped in the damaged structure. One of the trucks caught fire, which was later brought under control by fire brigade teams. Police and administration officials have reached the spot.
— IANS (@ians_india) November 19, 2026
सुरक्षा के मद्देनजर क्षतिग्रस्त पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर यातायात रोक दिया गया है और वाहनों को समानांतर बने दूसरे पुल से निकाला जा रहा है. वर्ष 2016 के आसपास बने इस पुल पर पहले भी दरारें आने की बात सामने आई थी जिससे इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं, शुरुआती जानकारी में ट्रकों के ओवरलोड होने की बात भी कही जा रही है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन























