आजम खान को मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई थी याचिका, सर्वोच्च न्यायालय ने सुना दिया फैसला
समाजवादी पार्टी नेता आजम खां को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली अंतरिम जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को खारिज कर दिया. यह मामला कथित दोहरे पैन कार्ड से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले से संबंधित है जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी हैं. ईडी ने आजम खां को मिली अंतरिम जमानत को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश और न्यायमूर्ति पीबी वराले की पीठ ने सुनवाई के बाद ईडी की याचिका खारिज कर दी.























