Thursday, 19 November 2026
राज्य

शख्स के बांधे हाथ-पैर बांधकर उसे किया आग के हवाले, बीच सड़क वारदात को दिया अंजाम, देखने वालों के उड़ गए होश

The Hindi Post

शख्स के बांधे हाथ-पैर बांधकर उसे किया आग के हवाले, बीच सड़क वारदात को दिया अंजाम, देखने वालों के उड़ गए होश

 

बेंगलुरु | बेंगलुरु के वीरभद्रनगर में एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर एक शख्स के हाथ-पैर बांधकर उसे बीच सड़क आग के हवाले कर दिया. सरेआम हुई इस वारदात से इलाके के लोगों में दहशत है और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

गिरिनगर पुलिस स्टेशन की सीमा अंतर्गत हुई इस घटना में पीड़ित की पहचान मोहम्मद के रूप में हुई है. शुरुआती जांच के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6 बजे लड़कों के एक समूह ने कथित तौर पर मोहम्मद से मारपीट की, उसके हाथ-पैर बांधे और उसे आग लगाकर मौके से फरार हो गए. आग की लपटों में घिरे मोहम्मद ने किसी तरह खुद को बंधन से मुक्त किया और भागने की कोशिश की पर वो ज्यादा दूर नहीं जा सका और सड़क किनारे गिर पड़ा. गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे तड़पता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मोहम्मद को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले गई जहां उसे भर्ती कर लिया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह फिलहाल जांच अधिकारियों को बयान देने की स्थिति में नहीं है. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं. साथ ही आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है. फिलहाल हमलावरों की पहचान, हमले के पीछे का मकसद और पीड़ित के उस इलाके में आने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

By IANS

बेंगलुरु एक शख्स को बांधकर बीच सड़क पर किया आग के हवाले, पुलिस जांच में जुटी

 


The Hindi Post

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!