Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
बड़ी खबरें

सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पंजाब में BSF ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर

The Hindi Post

सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पंजाब में BSF ने 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को किया ढेर

 

अमृतसर । पंजाब के तरनतारन सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दो पाकिस्तानी नागरिकों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई है. सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनी के बाद भी दोनों आगे बढ़ते रहे जिसके बाद बीएसएफ की कार्रवाई में दोनों मारे गए.

बीएसएफ के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ से कुछ लोग अवैध तरीके से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे. सुरक्षा एजेंसियों ने पहले उन्हें चेतावनी दी लेकिन इसके बावजूद घुसपैठिए आगे बढ़ते रहे. इसके बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की और दो घुसपैठियों को मार गिराया.

यह घटना तरनतारन के बीओपी राजोके इलाके में गुरुवार रात 12.30 बजे हुई. बीएसएफ के मुताबिक, पाकिस्तान की तरफ चट्टनवाले इलाके से कम से कम तीन लोग भारतीय सीमा की तरफ बढ़ रहे थे. उन्हें चुनौती दिए जाने के बाद फायरिंग की गई. इस कार्रवाई में दो घुसपैठिए मारे गए जबकि एक घुसपैठिया वापस पाकिस्तान भाग गया.

बीएसएफ के मुताबिक, फायरिंग के दौरान एक और घुसपैठिए के भागकर पाकिस्तान की तरफ लौट जाने की बात कही जा रही है. यानी कुल तीन लोग भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद दो को मार गिराया गया, जबकि तीसरा वापस लौट गया.

इस घटना के बाद एक बार फिर साफ हुआ कि पंजाब सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां घुसपैठ की कोशिशों को लेकर अलर्ट हैं. बीएसएफ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, घुसपैठिए पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे. पहले उन्हें चेतावनी दी गई और चेतावनी नहीं मानने पर फायरिंग की गई.

इस पूरे घटनाक्रम में दो पाकिस्तानी घुसपैठियों के मारे जाने की पुष्टि बीएसएफ की ओर से की गई है. वहीं, तीसरे घुसपैठिए के वापस पाकिस्तान लौटने की बात सामने आई है. घटना तरनतारन सेक्टर के राजोके बीओपी इलाके की है.

IANS

पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने पंजाब बॉर्डर पर दो को किया ढेर

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!