कैसा रहेगा कल का मौसम ?, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया
कैसा रहेगा कल का मौसम ?, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 28 सितंबर को देश के 28 राज्यों के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. उत्तर-पश्चिम, पूर्व, मध्य और दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में हल्की से तेज बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है. वहीं, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी/घंटे की गति से हवाएं चलने और झोंकों की रफ्तार 50 किमी/घंटे तक जाने की संभावना है. इससे पहले 27 सितंबर को उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई थी.
इन राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान
आईएमडी के मुताबिक, सोमवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार हैं. इसके अलावा पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित पश्चिम में गुजरात व गोवा में भी वर्षा का अनुमान है. दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी मौसम सक्रिय रहेगा.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में 28 सितंबर को छिटपुट बारिश का सिलसिला बना रह सकता है. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई थी. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कायमगंज में 32 सेंटीमीटर, बर्डघाट में 23 सेमी और निघासन में 19 सेमी वर्षा रिकॉर्ड हुई है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिलारी में 18 सेमी और बरेली में 17 सेमी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसमी गतिविधियां जारी रह सकती हैं.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
