Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
राज्य

गाड़ी का इतंजार करता देख दिया लिफ्ट का ऑफर, फिर घर छोड़ने के बजाय…., युवती के साथ ऐसा क्या किया युवक ने कि मच गया हड़कंप, क्या बताया पुलिस ने?

The Hindi Post

गाड़ी का इतंजार करता देख दिया लिफ्ट का ऑफर, फिर घर छोड़ने के बजाय…., युवती के साथ ऐसा क्या किया युवक ने कि मच गया हड़कंप, क्या बताया पुलिस ने?

 

देवरिया | उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया में एक युवती का अपहरण करने की कोशिश की गई है. लड़की के चिल्लाने और स्थानीय लोगों के इकट्ठा होने के कारण आरोपी उसे अपनी कार समेत छोड़कर मौके से फरार हो गए. फिलहाल, युवती से पूछताछ के साथ ही आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है.

यह मामला देवरिया की सदर कोतवाली क्षेत्र का है. देवरिया पुलिस ने एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी कि एक युवती शुक्रवार को अपने दोस्त अभिषेक यादव के साथ सलेमपुर से अपने घर देवरिया आ रही थी. अभिषेक यादव उसको सोनूघाट छोड़कर सलेमपुर वापस चला गया.

पुलिस के अनुसार, युवती अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी. तभी विकास यादव, जो युवती का पूर्व परिचित है घर छोड़ने के लिए गाड़ी में बिठाकर ले जाने लगा लेकिन घर छोड़ने की बजाय कहीं और ले जाने की आशंका पर युवती ने विरोध किया और चिल्लाना शुरू कर दिया. पुलिस ने बताया कि युवती के विरोध के बाद आरोपी विकास यादव और उसके साथी उसे गाड़ी में छोड़कर फरार हो गए.

घटना एएसपी आवास से महज कुछ दूरी पर हुई जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए है.

हालांकि, घटना की सूचना के मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर गाड़ी को कब्जे में लिया और युवती को थाने लाया गया. इसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया. थाना कोतवाली में युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई.

देवरिया पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना कोटवाली, एसओजी व सर्विलांस की टीमें लगाई गई हैं. आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही है.

By IANS

देवरिया में युवती को अगवा करने की कोशिश, चिल्लाने पर कार छोड़कर भागे आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!