Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
राज्य

बिहार किशनगंज में युवती से बदसलूकी का पुराना वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

The Hindi Post

बिहार में एक और युवती दरिदों की बदसलूकी का हुई शिकार, आधी रात को स्टेशन पर…, सामने आया VIDEO

 

किशनगंज | बिहार में युवतियों और महिलाओं से बदसलूकी के वीडियो सामने आने के बीच किशनगंज जिले से भी एक पुराना मामला सामने आया है. दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है.

वीडियो में कुछ युवक एक युवती को घेरते और उसके साथ कथित तौर पर बदसलूकी करते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर घटना में शामिल युवकों की पहचान की है. इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

किशनगंज पुलिस के अनुसार, 24 और 25 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 12:30 बजे तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास एक युवती के साथ मारपीट और बदसलूकी से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की सूचना पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार को मिली थी. पुलिस ने वीडियो का अवलोकन करने के साथ ही तकनीकी जांच शुरू की. जांच के दौरान घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की गई. मामले में युवती के आवेदन के आधार पर दिघलबैंक थाने में कांड संख्या 246/26, दिनांक 25 सितंबर के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन किया गया. एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने बताया कि अभियुक्त शहजाद, उम्र 21 वर्ष, पिता शब्बीर, निवासी जागीर दहीभात, थाना दिघलबैंक, जिला किशनगंज को पुलिस टीम ने दिघलबैंक से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद उससे घटना के संबंध में आवश्यक पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों तथा उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने कहा है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी और दबिश दे रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ आरोपियों के बिहार से बाहर होने की भी जानकारी सामने आई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं.

किशनगंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घटना को लेकर किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना पर भरोसा न करें. पुलिस ने आम लोगों से यह भी कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले अपुष्ट वीडियो या सूचनाओं को आगे साझा करने से बचें. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई लगातार की जा रही है.

 

By IANS

बिहार किशनगंज में युवती से बदसलूकी का पुराना वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!