Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
बिज़नेस

इस रविवार नहीं होगी बैंकों की छुट्टी, केंद्र सरकार का बड़ा कदम, क्या है इसकी वजह ?

The Hindi Post

इस रविवार नहीं होगी बैंकों की छुट्टी, केंद्र सरकार का बड़ा कदम, क्या है इसकी वजह ?

 

नई दिल्ली | सरकारी बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने ऐलान किया है कि इस रविवार (27 सितंबर) को भी सभी सरकारी बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. सरकार की ओर से इस कदम को उठाने का उद्देश्य हड़ताल के बीच आम नागरिकों को बैंकिंग सुविधा समय पर उपलब्ध कराना है.

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 से 30 सितंबर, 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल बुलाई है. यह हड़ताल 26 और 27 सितंबर की वीकेंड की छुट्टियों के ठीक बाद हो रही है, इसलिए सरकार ने नागरिकों की बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पहले से ही जरूरी कदम उठा लिए है.

यह सुनिश्चित करने के लिए कि आम लोगों की बैंकिंग से जुड़ी जरूरी जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित न हों, सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक रविवार, 27 सितंबर 2026 को सामान्य रूप से काम करेंगे.

बयान में आगे कहा गया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को 27 सितंबर को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दे दी है.

मंत्रालय ने दोहराया कि बैंक, ग्राहकों की भलाई और सुविधा, सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. सरकार और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील की है और यह पक्का करने के लिए भी कदम उठाए हैं कि जरूरी बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहें.

बैंक यूनियन की सबसे प्रमुख मांग है कि हफ्ते में 5 दिन काम (5-डे वर्किंग) की व्यवस्था लागू की जाए.

बैंकिंग यूनियन का कहना है कि मार्च 2024 में बाइलेटरल वेज रिवीजन एग्रीमेंट में पांच कार्यदिवस की योजना पर सहमति बनी थी लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है.

BY IANS

केंद्र सरकार का बड़ा कदम, हड़ताल के चलते इस रविवार को खुलेंगे बैंक

 


The Hindi Post

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!