चुनावी तैयारियों में जुटी बीजेपी: राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति, स्मृति ईरानी को….
Photo: IANS
चुनावी तैयारियों में जुटी बीजेपी: राज्यों में नए प्रभारियों की नियुक्ति, स्मृति ईरानी को….
नई दिल्ली | भाजपा ने राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है. उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी और जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है. उत्तराखंड में राम माधव को प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी बनाया गया है.
अंडमान-निकोबार की जिम्मेदारी जय प्रकाश को सौंपी गई है, जबकि डॉ. देवेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है. आंध्र प्रदेश में डॉ. अरविंद भदौरिया को प्रभारी और वनथी श्रीनिवासन को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. असम की कमान मंगल पांडे को दी गई है, जिनके साथ फांग्नोन कोन्याक सह-प्रभारी होंगी. वहीं, बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी और संगीता यादव व रोहन गुप्ता को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है. इसके अलावा, चंडीगढ़ का प्रभार महेंद्र पांडे को सौंपा गया है.
स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं, दादरा नगर हवेली और दमन-दीव की कमान वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी को प्रभारी के रूप में सौंपी गई है.
दिल्ली के लिए डॉ. विनय सहस्रबुद्धे प्रभारी और जामयांग त्सेरिंग नामग्याल सह-प्रभारी होंगे. दर्शनाबेन जरदोश को गोवा का प्रभारी और डॉ. भारती प्रवीण पवार व अनिल एंटनी को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. गुजरात की कमान तरुण चुघ को दी गई है, जिनके साथ अजय महावर और गोमती साई को सह-प्रभारी बनाया गया है.
वहीं, हरियाणा में स्मृति ईरानी को प्रभारी और डॉ. भोला सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है. हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी श्रीकांत शर्मा और दर्शना सिंह को दी गई है. जम्मू-कश्मीर में सतीश पूनिया प्रभारी और रीना कश्यप सह-प्रभारी होंगे. झारखंड के लिए गजेंद्र पटेल को प्रभारी व निवेदिता सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. कर्नाटक में हरीश द्विवेदी प्रभारी और डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू सह-प्रभारी की भूमिका निभाएंगे. केरल में प्रो. एम. नागराजा को प्रभारी व एम. वेंकटेशन को सह-प्रभारी बनाया गया है, जबकि लद्दाख का प्रभार राजकुमार भाटिया और लक्षद्वीप का प्रभार जॉर्ज कुरियन को सौंपा गया है.
इसके अलावा बिप्लब कुमार देब को मध्यप्रदेश का प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है. बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का प्रभारी, अमित मालवीय और सदानंद शेट तनावाडे को सह प्रभारी, कमलजीत सहरावत को मणिपुर का प्रभारी और डॉ. राजदीप रॉय को सह प्रभारी, कनाद पुरकायस्थ को मेघालय का प्रभारी, डॉ. नुमल मोमिन को सह प्रभारी, डॉ. भगवत कराड को मिजोरम का प्रभारी और अनिल एंटनी को नगालैंड का प्रभारी बनाया गया है.
डी. पुरंदेश्वरी को ओडिशा की प्रभारी और डॉ. स्वदेश सिंह को सह प्रभारी, पुडुचेरी में के. सुरेंद्रन को प्रभारी, पंजाब में सतीश पूनिया को प्रभारी और वीरेंद्र सचदेवा व डॉ. अलका गुर्जर को सह प्रभारी बनाया गया है.
राजस्थान में संजय भाटिया को प्रभारी और कविता पाटीदार व कुलजीत चहल को सह प्रभारी और सिक्किम में राजू बिस्ता को प्रभारी बनाया गया है.
इसी तरह तमिलनाडु में राम माधव को प्रभारी और डीके अरुणा को सह प्रभारी, तेलंगाना में सुनील बंसल को प्रभारी और अभय पाटिल व रेखा शर्मा को सह प्रभारी, त्रिपुरा में मृगांका देव बर्मन को प्रभारी बनाया गया है.
पश्चिम बंगाल में सुनील बंसल को प्रभारी और लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा को सह प्रभारी बनाया गया है.
IANS
