Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
राज्य

मुंबई कार दुर्घटना : ड्राइवर तेजी और लापरवाही से चला रहा था गाड़ी, आगे की जांच जारी

The Hindi Post

मुंबई कार दुर्घटना : ड्राइवर तेजी और लापरवाही से चला रहा था गाड़ी, आगे की जांच जारी

 

मुंबई | मुंबई कोस्टल रोड पर हुए जानलेवा हादसे में शामिल कार का ड्राइवर कथित तौर पर तेजी और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था. इस हादसे में ड्राइवर और कार में सवार दो अन्य लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

इस मामले में तारदेव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है.

यह हादसा रविवार सुबह करीब 5 बजे से 5:20 बजे के बीच तब हुआ था जब मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही कार लोटस जेटी के पास तेज रफ्तार में होने के कारण बेकाबू हो गई थी.

एफआईआर के अनुसार, कार बैरियर तोड़कर फ्लाईओवर से नीचे निर्माणाधीन इलाके में जा गिरी थी. इससे कार में सवार चार लोगों में से तीन की मौत हो गई थी. हादसे की गंभीरता का अंदाजा कार को हुए नुकसान से लगाया जा सकता है. कार ने पुल पर लगे साइनबोर्ड को भी तोड़ दिया था.

कार में सवार चार युवकों की पहचान शनाय गुज्जर (21), धैर्य दर्शन सेठ (17), आदित्य जकसनिया (करीब 18-19) और आदित्य कल्पेश्वर ओसवाल के तौर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद गुज्जर ड्राइवर की सीट पर मिला था. एफआईआर में आरोप है कि वह गाड़ी को लापरवाही और तेजी से चला रहा था जिसके कारण उसकी खुद की और पीछे बैठे सेठ और जकसनिया की मौत हो गई.

चौथे सवार, ओसवाल को हादसे में गंभीर चोटें आईं. उसे इलाज के लिए अन्य सवारों के साथ नायर अस्पताल ले जाया गया था.

अस्पताल में गुज्जर, सेठ और जकसनिया को मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि ओसवाल का इलाज चल रहा है. जांच के दौरान, पुलिस ने दुर्घटना स्थल से चार मोबाइल बरामद किए थे जिनमें तीन आई फोन और एक वन प्लस मॉडल शामिल हैं. एक ‘कोच न्यूयॉर्क’ वॉलेट भी पुलिस को मिला, जिसमें 100 रुपए का नोट और जकसनिया का आधार कार्ड था.

पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

 

By IANS

मुंबई कार दुर्घटना : ड्राइवर तेजी और लापरवाही से चला रहा था गाड़ी, आगे की जांच जारी

 

Disclaimer: This article has been written by the news agency IANS. TheHindiPost.In has neither written nor edited this article, nor has it independently verified the information contained herein. TheHindiPost.In assumes no responsibility or liability of any kind for the information provided in this article.

The Hindi Post
error: Content is protected !!