Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
राज्य

लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत दो की मौत, मौसी ने बताई हादसे की पूरी कहानी

The Hindi Post

लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत दो की मौत, मौसी ने बताई हादसे की पूरी कहानी

 

मुंबई | मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास करंट फैलने से 8 वर्ष की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई है। 33 वर्षीय सुजाता और 8 वर्षीय बच्ची रागिनी की मौत हो गई है। बच्ची की आंटी किस्मती यादव ने आईएएनएस से बातचीत में हादसे की पूरी कहानी बताई।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए 8 वर्षीय बच्ची रागिनी की आंटी किस्मती यादव ने बताया, “हम लोग यहां रात दो बजे आए थे। रात 2:15 बजे रोड की लाइन में लगे थे। करीब 2:40 बजे हम लोग हादसे वाली जगह पर पहुंचे थे। वहां भीड़ काफी बढ़ गई थी, हम लोग विचार कर रहे थे कि आगे नहीं जाएंगे। मंडप के बगल में एक दुकान के पास बच्ची को लेकर हम लोग साइड में रुके। जैसे ही हम लोग दुकान के पास खड़े हुए तो वहां और भीड़ बढ़ गई।”

किस्मती यादव ने बताया, “दुकानदार ने आगे की तरफ तिरपाल लगाया हुआ था, जिसमें पानी भरा था। भीड़ से तिरपाल पर झटका लगा तो करंट फैल गया। लगता है कि पानी में पहले से ही करंट था। हमारी बच्ची चली गई, ऐसा किसी दूसरे बच्चे के साथ न हो, जिसके मां-बाप को यह दिन देखना पड़े। गणपति देखने के लिए बच्चे यूपी से आए थे। अब देखिए क्या हो गया, बच्ची की जान चली गई।”

अधिकारियों ने बताया कि ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला की भी चोटों के कारण मौत हो गई। फायर ब्रिगेड से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना रविवार तड़के 2 बजे हुई, जब पंडाल के पास श्रद्धालु मौजूद थे। खबरों के अनुसार, 8 से 20 साल की उम्र के दो लड़कों और तीन लड़कियों को बिजली का झटका लगा और वे झुलस गए।

घटना के बाद, सभी पांचों पीड़ितों को इलाज के लिए बायकुला के मसीना हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने 8 साल की बच्ची रागिनी घनश्याम यादव को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। किरण अकबर नाइक (19), तन्वी नरश हांडे (19), साहिल संदीप तारे (19) और रूही सिंह (12) का घटना में लगी चोटों का इलाज जारी है।

घायलों में से एक लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे आगे के इलाज के लिए परेल के ग्लोबल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। बाकी तीन घायल पीड़ितों का इलाज मसीना हॉस्पिटल में चल रहा है और उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

BY IANS

‘यूपी से गणपति देखने आए थी बच्ची’, मृतक बच्ची की मौसी ने बताई हादसे की पूरी कहानी


The Hindi Post
error: Content is protected !!