Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
बड़ी खबरें

“नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं…”, नीट विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, किसे बताया भविष्य ? VIDEO

The Hindi Post

“नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं…”, नीट विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, किसे बताया भविष्य ? VIDEO

 

नीट पेपर लीक विवाद और 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर देश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है. शनिवार को एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी उन छात्राओं को भी अपने साथ मीडिया के सामने लाए जिन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ अनशन किया था.

संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की अपनी मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का मंत्रालय बदलने से काम नहीं चलेगा. उन्हें हटाना ही होगा. सरकार को धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ही लेना होगा.

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश की पूरी परीक्षा प्रणाली और एनटीए (NTA) की साख खत्म हो चुकी है. जब तक मुख्य जिम्मेदार लोगों पर सख्त जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद नहीं होगा.

राहुल ने कहा, “… छात्रों की तीन मांगें हैं और इन पर कोई समझौता नहीं हो सकता… पहली मांग यह है कि शिक्षा मंत्री को हटाया जाए, क्योंकि वे भ्रष्ट और अयोग्य हैं और अपने काम के लिए सही नहीं हैं… मोदी जी की कैबिनेट में ऐसी चर्चा चल रही है कि धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर किसी दूसरे मंत्रालय में भेज दिया जाए. भारत के छात्रों को यह मंजूर नहीं है. यह किसी को भी मंजूर नहीं है. इसकी वजह यह है कि प्रधान भ्रष्टाचार और भारत के बच्चों के भविष्य के साथ जो हुआ है, उसकी निशानी हैं. वह इस देश की सबसे कीमती चीज – यानी हमारे छात्रों और उनके भविष्य को बर्बाद करने के प्रतीक हैं. इसलिए, धर्मेंद्र प्रधान को इधर-उधर करने, पीछे या आगे करने जैसी कोई बात नहीं होगी. धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा.” –

उन्होंने आगे कहा, “दूसरी बात… यह युवती घायल है. कल मैंने आपको एक युवक दिखाया था जिसकी आंख में गोली लगी थी और ऐसे हजारों युवा हैं जिनके पैर और सिर लाठीचार्ज में टूट गए हैं और जिनके शरीर में छर्रे लगे हैं. जिन लोगों ने ऐसा किया है – चाहे वे इसे आयोजित करने वाले हों या इसे अंजाम देने वाले उन्हें सजा मिलनी चाहिए और उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए और तीसरी बात यह है कि इस पूरे सिस्टम के मुखिया, यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छात्रों और देश के भविष्य के साथ जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए माफी मांगनी चाहिए…”

कांग्रेस नेता ने कहा, “यह वही सिस्टम है जो उन पर (छात्रों और युवाओं पर) हमला कर रहा है. मैंने उनसे अंदर यही बात कही. मैंने कहा, चिंता मत करो. घबराओ मत. भारत सरकार की पूरी ताकत, सरकार का हर एक व्यक्ति भी आपको वहां से (प्रदर्शन स्थल से) नहीं हटा सकता. उन्हें (सरकार को) जो करना है, करने दें. अगर वे रोकना चाहते हैं, धमकाना चाहते हैं तो वे कुछ भी कर सकते हैं… हम पीछे नहीं हटेंगे… वे भारत का भविष्य हैं. कोई उनसे लड़ नहीं सकता. नरेंद्र मोदी भारत का अतीत हैं, अतीत कभी भविष्य से नहीं लड़ सकता.”

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!