पिछले कई दिनों से अभिजीत दिपके को क्यों आ रहा बुखार ? ब्लड रिपोर्ट में निकली यह बीमारी….
नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच खबर है कि CJP के अध्यक्ष अभिजीत दीपके बीमार हो गए है. दीपके ने वीडियो जारी कर बताया कि वह टाइफाइड से पीड़ित हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने समर्थकों से न घबराने की अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन से जल्द ही धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा संभव होगा.
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के दिए गए आश्वासन पर CJP ने तीखा हमला बोला है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इस घोषणा को ‘ध्यान भटकाने की कोशिश’ करार दिया.
Have been diagnosed with typhoid, but the fight will go on until Dharmendra Pradhan resigns! pic.twitter.com/8iHSZdF6K7
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 25, 2026
उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पेपर लीक फास्ट-ट्रैक कोर्ट की कमी से नहीं, बल्कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की अक्षमता के कारण हो रहे हैं. प्रधानमंत्री का यह प्रस्ताव ‘टूटी हड्डी पर बैंड-एड लगाने’ जैसा है. युवाओं को लंबी कानूनी प्रक्रियाओं के वादों की नहीं, बल्कि शिक्षा मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तुरंत जवाबदेही की जरूरत है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन



















