Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
राज्य

शर्मनाक ! दो बच्चों की मां को हुआ इश्क, प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति को ‘ठिकाने लगाया’, शव के तीन टुकड़े कर किया यह काम….

The Hindi Post

शर्मनाक ! दो बच्चों की मां को हुआ इश्क, प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति को ‘ठिकाने लगाया’, शव के तीन टुकड़े कर किया यह काम….

 

नवी मुंबई | महाराष्ट्र के नवी मुंबई जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. नवी मुंबई की रबाले एमआईडीसी पुलिस ने ऐरोली के यादव नगर में करीब 11 महीने पहले हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मृतक बलीराम सूर्यनाथ कुशवाह (50) की पत्नी सुनीता कुशवाह (40) और उसके प्रेमी राहुल दशरथ प्रजापति (30) को गिरफ्तार किया है.

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने अवैध संबंधों में बाधा बन रहे बलीराम की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव के तीन टुकड़े कर दिए. उन्हें अलग-अलग बोरियों और चादर में लपेटकर राहुल के ऑटो रिक्शा से गवली देव पहाड़ी के जंगल में ले जाकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया. अदालत ने दोनों आरोपियों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस के अनुसार, बलीराम अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ यादव नगर में रहते थे. इसी दौरान सुनीता के घणसोली निवासी रिक्शा चालक राहुल प्रजापति से प्रेम संबंध हो गए. जब बलीराम को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया. इसके बाद दोनों ने मिलकर बलीराम की हत्या की साजिश रची.

योजना के तहत पहले बच्चों को दो दिन के लिए रिश्तेदार के घर भेज दिया. 9 अगस्त 2025 की रात घर में सो रहे बलीराम की गला दबाकर हत्या कर दी गई. हत्या के बाद शव के तीन टुकड़े कर उन्हें जंगल में ठिकाने लगा दिया.

घटना के बाद सुनीता ने यादव नगर का मकान किराए पर दे दिया और दोनों बच्चों के साथ राहुल के घर घणसोली में रहने लगी. करीब आठ महीने तक उसने परिवार को यह कहकर गुमराह किया कि बलीराम घर छोड़कर चले गए हैं. अप्रैल 2026 में रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद जांच शुरू हुई.

इस दौरान दोनों आरोपियों ने मोबाइल और सिम कार्ड बदल दिए लेकिन कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ में सामने आए विरोधाभासी बयानों के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया. अलग-अलग पूछताछ में दोनों टूट गए और हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली.

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गवली देव पहाड़ी क्षेत्र में मृतक के अवशेषों की तलाश शुरू कर दी है. हालांकि घटना को 11 महीने बीत जाने के कारण अवशेष बरामद करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. मामले की आगे की जांच रबाले एमआईडीसी पुलिस कर रही है.

IANS

नवी मुंबईः प्रेमी के प्यार में पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति के तीन टुकड़े कर जंगल में फेंका


The Hindi Post
error: Content is protected !!