“वीडियो देखने का टाइम नहीं है…”, दिल्ली में छात्रों पर पुलिस की क्रूरता के मामले पर मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी, लिया यह फैसला…

Supreme Court (2) (1)

फोटो क्रेडिट: आईएएनएस

The Hindi Post

“वीडियो देखने का टाइम नहीं है…”, दिल्ली में छात्रों पर पुलिस की क्रूरता के मामले पर मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी, लिया यह फैसला…

 

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिका दाखिल की गई. इस पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने सुनवाई से साफ इनकार कर दिया. साथ ही कहा कि वह इस मामले से जुड़े कोई वीडियो भी नहीं देखना चाहते.

याचिकाकर्ता ने सोमवार को संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प का जिक्र किया. अदालत पहुंचे वकील ने पुलिस की कथित क्रूरता से जुड़े वीडियो पेश करने का अनुरोध किया. साथ ही गुरुवार को इस याचिका पर सुनवाई की मांग भी की.

बार एंड बेंच के अनुसार, वकील ने कहा, “मेरे पास पुलिस क्रूरता से जुड़े वीडियो भी हैं. अगर कल यह मामला सूचीबद्ध कर लिया जाए तो… वहां छात्र भी मौजूद थे.”

गौरतलब है कि CJP के बैनर तले हुए प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी और छात्र घायल हुए थे.

सीजेआई सूर्यकांत ने इस याचिका पर गुरुवार को भी विचार करने से इनकार कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा, “हमारा और अपना समय खराब मत करें. हमारे पास कल समय नहीं है. हम कोई भी वीडियो नहीं देखना चाहते.”

जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई, सोमवार को संसद तक मार्च का ऐलान किया था. इसमें बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी शामिल हुए. कुछ समय बाद दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबरें सामने आईं. इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. खबर है कि अब तक 6 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं.


The Hindi Post
error: Content is protected !!