Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
स्पोर्ट्स

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने बनाया एक और रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने….

The Hindi Post

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने बनाया एक और रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने….

 

हरारे | टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दूसरा अर्धशतक जमाने के साथ वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. वैभव 16 साल की उम्र से पहले इस फॉर्मेट में 2 बार अर्धशतक जड़ने वाले पहले पुरुष बन गए हैं. वैभव फिलहाल 15 साल और 121 दिन की उम्र के हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी टी20 सीरीज के तीसरे मैच में 49 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और 8 चौकों के साथ 81 रन की पारी खेली. वैभव टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने 15 साल और 118 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था. वैभव ने इसी सीरीज के पहले मैच में 19 गेंदों का सामना करते हुए 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली थी.

रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए. टीम ने 20 के स्कोर पर अभिषेक शर्मा (2) का विकेट गंवा दिया था. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 गेंदों में 75 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 95 के स्कोर तक पहुंचाया.

ईशान 26 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद वैभव ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 50 रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. वैभव ने 81 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इनके अलावा, रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 25 रन जुटाए.

मेजबान खेमे से ब्रैड इवांस ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि सिकंदर रजा, ब्लेसिंग मुजरबानी और वेस्ली मधेवेरे ने 1-1 विकेट चटकाया.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा के साथ इस मैच में उतरी है.

वहीं, जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन में ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्जा और ब्लेसिंग मुजारबानी को मौका दिया गया है.

IANS

15 साल और 121 दिन की उम्र में दूसरा अर्धशतक, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वैभव का रिकॉर्ड


The Hindi Post

संबंधित खबरें

error: Content is protected !!