पाकिस्तान में ‘अननोन गनमैन’ का खौफ ! लश्कर आतंकी का बड़ा कबूलनामा, कहा- “भारतीय एजेंटों ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 से भी ज्यादा…..”

Unknown Gunmen

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

पाकिस्तान में ‘अननोन गनमैन’ का खौफ ! लश्कर आतंकी हनीफ का बड़ा कबूलनामा, कहा- “भारतीय एजेंटों ने पाकिस्तान में घुसकर मारे 30 से भी ज्यादा…..”

 

पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के वरिष्ठ कमांडर रिजवान हनीफ ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि पिछले तीन-चार वर्षों में पाकिस्तान में उसके 30 से अधिक आतंकी मारे जा चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हनीफ का यह वीडियो, जो मई में रिकॉर्ड किया गया था, अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे हाल के वर्षों में लश्कर द्वारा अपने संगठन को पहुंचे नुकसान का सबसे बड़ा कुबूलनामा माना जा रहा है. दावा है कि वीडियो में जो शख्स बोल रहा है वो लश्कर का वरिष्ठ कमांडर रिजवान हनीफ है.

‘अज्ञात बंदूकधारियों’ के खौफ में LeT

अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए हनीफ ने दावा किया कि पेशावर, कराची, रावलपिंडी, मुजफ्फराबाद और रावालाकोट जैसे शहरों में लश्कर सदस्यों को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया गया. उसने इन हत्याओं का श्रेय कथित ‘अननॉन गनमैन मॉडल’ (अज्ञात बंदूकधारी मॉडल) को देते हुए भारतीय खुफिया एजेंसियों पर आरोप लगाया.

हनीफ ने कहा कि इस अभियान के कारण लश्कर के आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में भी चैन से नहीं रह पा रहे हैं और संगठन को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है.

भारत के खिलाफ उबला नफरती भाषण

अपने भाषण के दौरान हनीफ ने अपनी हताशा छिपाने के लिए हिंदुओं, यहूदियों और अन्य गैर-मुस्लिम समुदायों के खिलाफ अत्यधिक भड़काऊ, नफरती और आपत्तिजनक बयान दिए. उसने लश्कर के आतंकियों के सफाये को धार्मिक रंग देने की कोशिश की और कहा कि उनके सदस्यों को केवल उनके धर्म के कारण निशाना बनाया जा रहा है.

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान अक्सर अपनी सीमा में होने वाली टारगेटेड किलिंग्स का आरोप भारत पर लगाता रहा है जिसे भारत सरकार पूरी तरह से खारिज और बेबुनियाद करार देती आई है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!