यूपी में ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट…
यूपी में ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, महिला पायलट…, BIG NEWS
कासगंज | उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सोमवार को बड़ी घटना घट गई. नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान ‘चेतक एविएशन’ का एक सेसना-152 (Cessna 152) ट्रेनी विमान खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में एक महिला ट्रेनी पायलट घायल हो गई हैं.
स्थानीय लोगों ने बचाई जान, पायलट आगरा रेफर
हादसा एक हाईवे के पास हुआ जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. आपातकालीन टीमों के पहुंचने से पहले ही आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और घायल महिला पायलट को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला. उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया जहां उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भी बयान जारी कर पायलट के सुरक्षित होने की पुष्टि की है.
जांच में जुटी DGCA की टीम
हादसे की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा घेरा बनाकर विमान के मलबे को अपने नियंत्रण में ले लिया. डीजीसीए (DGCA) और जिला प्रशासन ने इस विमान हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं. अधिकारी तकनीकी खराबी, खराब मौसम और अन्य परिचालन कारणों सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर सबूत जुटा रहे हैं.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
