Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
राज्य

मुंबई कोस्टल रोड पर लग्जरी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

The Hindi Post

मुंबई कोस्टल रोड पर लग्जरी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

 

मुंबई । मुंबई कोस्टल रोड पर एक लग्जरी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

कोस्टल रोड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा 20 सितंबर को सुबह करीब 5:20 बजे लाला कॉलेज के सामने लोटस जेटी के पास हुआ. कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी, तभी तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर ने कथित तौर पर गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया.

हादसे के बाद, कार में सवार चारों लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी मेडिकल टीम ने उनकी हालत की जांच की.

नायर अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) की ओर से सुबह करीब 8.40 बजे जारी अपडेट के अनुसार, डॉक्टरों ने कार में सवार तीन लोगों को ‘ब्रॉट डेड’ (अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत) घोषित कर दिया.

मरने वालों में 21 साल और 17 साल के युवक शामिल थे, जबकि मृतकों की पहचान और अन्य जानकारी का अभी पता नहीं चल पाया है.

चौथा व्यक्ति, जो 20 साल का युवक है, हादसे में गंभीर रूप से घायल है. उसे नायर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों की पहचान और हादसे के सही कारणों के बारे में और जानकारी का इंतजार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इससे पहले 3 सितंबर को मुंबई पुलिस ने एक वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस वीडियो में मरीन ड्राइव-साउथबाउंड कोस्टल रोड टनल के अंदर लग्जरी और हाई-परफॉर्मेंस कारें खतरनाक तरीके से तेज रफ्तार में दौड़ती और रेसिंग करती दिख रही थीं.

वहीं, इसी हफ्ते की शुरुआत में नवी मुंबई के वाशी में पीकेसी अस्पताल के पास तेज रफ्तार ऑफ-रोड एसयूवी (स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल) की टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे के बाद ड्राइवर घायलों की मदद करने के बजाय मौके से भाग गया था. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, हालांकि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है.

By IANS

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!