पाकिस्तान: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, अब डेली बेसिस पर बदलेंगी दरें, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पंप मालिक
फोटो: आईएएनएस
पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल के दाम में ₹4.93 और हाई-स्पीड डीजल (HSD) में ₹7.15 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. नई दरों के लागू होने के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल ₹320.73 और डीजल ₹367.21 प्रति लीटर (पाकिस्तानी रूपया) हो गया है. सरकार द्वारा तेल की कीमतों को रोजाना अपडेट करने के फैसले से नाराज पाकिस्तान पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन ने देशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है.
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 30% उछाल के चलते इस महीने पाकिस्तान में दूसरी बार दाम बढ़े हैं. अमेरिका-ईरान युद्ध के प्रभाव से 3 अप्रैल को डीजल ₹520.35 और पेट्रोल ₹458.41 प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर (All-Time High) पर पहुंच गया था, जिससे वर्तमान दरें अब भी कम हैं.
दूसरी ओर, भारत में मई से ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है. वहीं, वैश्विक दरों के अनुसार पड़ोसी देशों में सबसे महंगा पेट्रोल श्रीलंका (₹141.91/लीटर) में बिक रहा है, जबकि नेपाल और बांग्लादेश में भी दरें भारत से अधिक बनी हुई हैं.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
