Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी बोले – “हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मम्मी बैठ जाती थी….”, हुई आलोचना, इस पर कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रियाक्वाड शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, बोले- “वह बहुत सख्त…..”21 दिनों के भीतर बंगाल की खाड़ी में बन रहा तीसरा चक्रवात, बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावनाधोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बनेहोर्मुज स्ट्रेट में एलपीजी टैंकर पर मिसाइल हमला, जहाज पर सवार थे 24 भारतीय नागरिकयूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की यह हैं अंतिम तारीख, ऐसे चेक करें अपना नाम….महिला से रिश्वत मांग रहा था दारोगा, गंदी बात भी की, ऑडियो वायरल होने के बाद खुली पोल, अब ….दिल्ली के “शीश महल” पर बीजेपी सरकार का बड़ा ऐलान, गवर्नमेंट करने जा रही यह काम
बड़ी खबरें

नीट री-एग्जाम से पहले NTA का ‘इंटरनेशनल ब्लंडर’ ! रो-रोकर छात्र का हाल-बेहाल, एजेंसी ने मानी गलती

The Hindi Post

नीट री-एग्जाम से पहले NTA का ‘इंटरनेशनल ब्लंडर’ ! रो-रोकर छात्र का हाल-बेहाल, एजेंसी ने मानी गलती

 

नागपुर | नीट यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा से पहले एक बड़ी प्रशासनिक चूक सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी एडमिट कार्ड में हुई गलती के कारण नागपुर (महाराष्ट्र) के एक उम्मीदवार को कथित तौर पर संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया.

21 जून को होने वाली दोबारा परीक्षा से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना ने छात्र और उसके माता-पिता की चिंता बढ़ा दी है. छात्र के परिवार के अनुसार, अब्दुल्ला ने आवेदन करते समय नागपुर, वर्धा और भंडारा को परीक्षा के लिए अपनी पसंद के शहरों के तौर पर चुना था लेकिन उसके एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र अबू धाबी, यूएई में दिखाया गया.

नीट अभ्यर्थी अब्दुल्ला के पिता मोहम्मद तालिब ने शनिवार को आईएएनएस से बातचीत में विदेश में परीक्षा केंद्र मिलने पर हैरानी और उलझन जाहिर की. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि ऐसा कैसे हुआ. अब सिर्फ एजेंसी ही इसका कारण बता सकती है. हमने परीक्षा के लिए अपनी पसंद के तीन केंद्र चुने थे लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि वे हमें अबू धाबी क्यों भेजना चाहते हैं.”

तालिब ने बताया कि उनके बेटे अब्दुल्ला ने पहले नीट परीक्षा दी थी और उन्हें नागपुर में सेंटर मिला था. परीक्षा ठीक से हुई और एप्लीकेशन प्रोसेस या परीक्षा सेंटर चुनने में कोई गड़बड़ी नहीं हुई.

एनटीए द्वारा जारी एडमिट कार्ड जिसमें नीट कैंडिडेट को अबू धाबी परीक्षा सेंटर आवंटित हुआ / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

तालिब ने कहा, “पिछली नीट परीक्षा में उन्हें नागपुर में ही सेंटर मिला था. बेटे का पेपर बहुत अच्छा गया था. सेंटर चुनने में हमारी तरफ से कोई गलती नहीं हुई थी. हमने भंडारा और दो अन्य जगहों को चुना था लेकिन हमें नागपुर मिला था. हमने कभी भी भारत के बाहर किसी सेंटर के लिए रिक्वेस्ट नहीं की थी.”

तालिब ने कहा, “अबू धाबी सेंटर के बारे में सुनकर मेरा बेटा सदमे में आ गया. दवा लेने के बाद वह अभी सो रहा है. जब भी हम उससे बात करने की कोशिश करते हैं, वह टूट जाता है और रोने लगता है.”

तालिब ने आगे बताया कि एनटीए अधिकारियों ने इस समस्या को माना और परिवार को बताया कि गलती उनकी तरफ से हुई है.

उन्होंने कहा, “अधिकारियों ने हमें बताया कि उनकी तरफ से तकनीकी खराबी आ गई थी. उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि वे आज शाम 4 बजे हमसे दोबारा संपर्क करेंगे.”

इतनी मुश्किलों के बावजूद, परिवार का पूरा ध्यान इस बात पर है कि अब्दुल्ला को परीक्षा में शामिल होने का उचित मौका मिले.

तालिब ने कहा, “हम बस यही चाहते हैं कि हमारा बेटा परीक्षा में बैठ सके. नतीजा चाहे जो भी हो, वह बाद की बात है.”

आईएएनएस

नीट कैंडिडेट को अबू धाबी परीक्षा सेंटर आवंटित हुआ, पिता-बोले सदमे में है बेटा


The Hindi Post
error: Content is protected !!