शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुए लश्कर के आतंकी, फिर खुली पाकिस्तान की पोल

LeT Leaders at Shoaib Akhtar's Brother's Funeral

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब

The Hindi Post

शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में आतंकी ! प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैय्यबा के नेताओं की मौजूदगी ने फिर खोली पाकिस्तान की पोल, VIDEO

 

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बड़े भाई शाहिद अख्तर का 24 जून को निधन हो गया था. उन्हें इस्लामाबाद के एच-8 कब्रिस्तान में दफनाया गया. उनके जनाजे (अंतिम संस्कार) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर इस जनाजे के कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का उप-प्रमुख सैफुल्लाह कसूरी शामिल होता दिख रहा है. उसके साथ संगठन के कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे.

इसके अलावा, पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (PMML) के अध्यक्ष इनाम उर रहमान को भी वहां देखा गया. PMML को लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक चेहरा माना जाता है. इसका गठन वैश्विक आतंकवादी हाफिज सईद ने अपने पुराने संगठनों पर प्रतिबंध लगने के बाद किया था.

एक सार्वजनिक कार्यक्रम में इन आतंकवादियों की खुलेआम मौजूदगी ने पाकिस्तान पर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रक्षा विश्लेषकों के अनुसार, इससे साफ है कि पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठनों को अब भी खुली छूट मिली हुई है.

बता दें कि लश्कर का डिप्टी चीफ कसूरी लगातार भारत विरोधी भड़काऊ भाषण देता रहा है. हाल ही में अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भी उसने आपत्तिजनक बयान दिए थे. उस हमले में 25 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई थी.

 

आईएएनएस/हिंदी पोस्ट डॉट इन

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!