PM आवास के सामने धरने से घसीटे जाने के दौरान राहुल गांधी के कान में क्या बोले पुलिसकर्मी ? नेता प्रतिपक्ष ने खुद बताया
उन्होंने कहा कि राजस्थान और हरियाणा के वे जवान केवल ड्यूटी और वर्दी की मजबूरी के कारण आदेश मान रहे थे जबकि वे भी जानते हैं कि छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है.
राहुल गांधी ने कहा, “यह सही बात है कि पुलिसवाले मुझे घसीटकर ले गए लेकिन वे मेरे कान में कह रहे थे कि इस सरकार को हटाइए. मैं राजस्थान-हरियाणा का हूं. इन्हें हटाइए. हम सिर्फ वर्दी पहने हैं. उन्हें ऑर्डर मानना पड़ता है, इसलिए मान रहे हैं. पुलिसवाले भी जो हो रहा है, उससे खुश नहीं है. वह जानते हैं कि यह अपराध हो रहा है. वे इन में अपने बच्चों को देखते हैं.”
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा- जो पुलिस वाले मुझे घसीटकर ले जा रहे थे, वही मुझसे कान में कह रहे थे- ”इस सरकार को हटाइए”@RahulGandhi pic.twitter.com/n8IQgKx6bH
— Imran Pratapgarhi (@ShayarImran) July 22, 2026
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा प्रणाली पूरी तरह धांधली का शिकार हो चुकी है. पिछले दस सालों में 152 बार पेपर लीक हुए हैं यानी हर महीने औसतन एक पेपर लीक. इससे करीब साढ़े सात करोड़ छात्र और उनके परिवार सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं.
उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी धांधली और लाखों युवाओं के भविष्य के खिलवाड़ के बावजूद पिछले 10 वर्षों में ‘जीरो कन्विक्शन’ (शून्य सजा) हुआ है. राहुल गांधी ने दोहराया कि कांग्रेस छात्रों की मांगों के साथ मजबूती से खड़ी है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन























